- विधानसभा के 6 गांवों में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न
मुंगावली में विधायक सुदेश राय ने बुजुर्गो माता बहनों की विशेष उपस्थिति में 54 लाख 38 हजार रूपए से बनने वाले 2 कक्ष, 2 लैब, व बाउंड्रीवाल निर्माण और ग्राम सेमरादांगी से बरखेड़ा तक 356.08 लाख रुपए लागत के रोड निर्माण सहित अहमदपुर ग्राम पंचायत में 64.91 लाख रुपए से के 2 कक्ष, 2 लैब, व गेट का एवं श्यामपुर में 108.62 लाख रुपए लागत से बनने वाले 7 कक्ष, बाउंड्री वाल, शौचालय व रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। इसी प्रकार गरीमापूर्ण कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय ने दोराहा नहर से चैनपुरा तक 75.05 लाख रूपए की लागत से हुए डामरीकरण कार्य एवं विधानसभा क्षेत्र के चरनाल में 2 करोड़ 95 लाख रुपए से बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर नवीन भवन का लोकार्पण किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें