वाराणसी : धीमी पड़ी पर्यटन परियोजनाओं पर डीएम का सख्त एक्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 29 मई 2026

वाराणसी : धीमी पड़ी पर्यटन परियोजनाओं पर डीएम का सख्त एक्शन

  • लापरवाह ठेकेदारों पर लगेगी पेनाल्टी, गंगा घाटों से प्रेमचंद संग्रहालय तक काम तेज करने के निर्देश
  • भीषण गर्मी में पर्यटकों के लिए वाटर एटीएम, शेड और कूलर लगाने के निर्देश, सारनाथ में लाइट एंड शो और अस्सी घाट जीर्णोद्धार को रफ्तार देने पर जोर

Varanasi-tourisam
वाराणसी (सुरेश गांधी)। जिले की धीमी रफ्तार पर्यटन परियोजनाओं पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को सख्त नाराजगी जताई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि जिन परियोजनाओं में अनावश्यक देरी हुई है, वहां जिम्मेदार ठेकेदारों पर नियमानुसार पेनाल्टी लगाई जाए। डीएम ने कुंवार काली मंदिर, भैरवनाथ तालाब, करखियाव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति विकास, अजगरा क्षेत्र के शिव मंदिर, क्रमेदेश्वर महादेव और शुलटकेश्वर महादेव मंदिर समेत कई पर्यटन परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद के आवास को संग्रहालय के रूप में विकसित करने, गंगा घाटों के पुनर्विकास, अस्सी घाट के जीर्णोद्धार तथा सारनाथ स्थित धमेख स्तूप पर लाइट एंड शो परियोजना को तेजी से पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने पर्यटकों की सुविधा के लिए सारनाथ पर्यटक आवास गृह और परेड कोठी टूरिस्ट बंगले के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, घाटों पर नशे के खिलाफ डिस्प्ले बोर्ड लगाने, नावों और ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने तथा गर्मी से राहत के लिए वाटर एटीएम, वाटर कूलर और शेड लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार सिंह, यूपी पीसीएल के प्रोजक्ट मैनेजर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पर्यटन से संबंधित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: