सीहोर : विमला देवी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता, आदिल ने खेली 54 रन की शानदार पारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 मई 2026

सीहोर : विमला देवी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता, आदिल ने खेली 54 रन की शानदार पारी

  • क्रिसेंट वारियर्स ने इंटीग्रिटी को तीन विकेट से हराया

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर विमला देवी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को एक तरफा मुकाबले में क्रिसेंट वारियर्स ने इंटीग्रिटी सल्युशन को तीन विकेट से हराया। इस मैच में सल्युशन की ओर से आदिल खान ने 51 गेंद पर 54 रन, विकास सास्ता 42 रन बनाए थे। इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे भागवत कथा वाचक पंडित शिवम मिश्रा आदि ने संबोधित करते हुए कहाकि इतनी भीषण गर्मी के मध्य खेलना हौसले की बात है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंटीग्रिटी सल्युशन ने 32.1 ओवर में दस विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। इसमें भविष्य त्यागी ने 35 रन, बिल्ला ने 26 रन, यश कुशवाहा, 40 रन, रोहन चंद्रवंशी ने 42 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए क्रिसेंट की ओर से आदर्श राय ने तीन विकेट, अर्पित राजपूत-स्पनिल भारिया ने दो-दो विकेट, हार्दिक वर्मा, रनवीर कौशल, कुष्णा वर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया।


21 ओवर में लक्ष्य हासिल किया

डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिसेंट वारियर्स की टीम ने सात विकेट खोकर 21.4 ओवर में 185 रन बनाए थे। इसमें आदिल खान ने 54 रन, विकास सास्ता ने 42 रन, आदर्श राय ने 31 रन और स्पनिल भारिया ने 22 रन की पारी खेली। इधर इंटीग्रिटी सल्युशन की ओर से गेंदबाजी करते हुए भविष्य त्यागी ने छह ओवर में 51 रन देकर चार विकेट और रोशन चंद्रवंशी ने दो विकेट हासिल किए। 

कोई टिप्पणी नहीं: