मधुबनी : संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 मई 2026

मधुबनी : संगठित साइबर गिरोह का पर्दाफाश 05 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।

cyber-fraud-arrested-madhubani
मधुबनी (संवाददाता), 19 मई। जिला अंतर्गत फर्जी वेबसाइटों का सहारा लेकर अवैध रूप से आधार कार्ड /पैन कार्ड / पहचान पत्र एवं अन्य सरकारी दस्तावेज बनाने वाले एक सक्रिय और संगठित साइबर गिरोह के विरुद्ध मधुबनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सी०सी०एस०यू० (CCSU), पटना से प्राप्त गुप्त व सटीक सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाना, मधुबनी की पुलिस टीम द्वारा सघन जांच एवं छापेमारी की गई। इस सफल ऑपरेशन के तहत जिले के विभिन्न थानों में कुल 04 कांड दर्ज किए गए हैं और गिरोह के 05 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है एवं उनके पास से कई इलेक्ट्रिक उपकरण तथा अन्य सामान भी बरामद किया गया हैं। बरामद सामान को विधिवत जब्त कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धराओं के तहत कांड दर्ज किया गया हैं एवं अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: