मधुबनी : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अवसर पर सांसद डा अशोक कुमार यादव ने किया वृक्षारोपण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 6 जून 2026

मधुबनी : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अवसर पर सांसद डा अशोक कुमार यादव ने किया वृक्षारोपण

Madhubani-mp-tree-planting
मधुबनी (संवाददाता), 06 जून। आज शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा जी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मधुबनी के लोकप्रिय सांसद डॉ अशोक कुमार यादव ने  पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र के कारण पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, ऐसे  समय में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। एक पेड़ मां के नाम वृक्षा रोपण में सभी कार्यकर्ताओं को पेड़ देकर पेड़ लगाने की और उसकी सुरक्षा की बात माननीय सांसद ने कहीं।इस अवसर जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा जी ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं अपने अपने क्षेत्र में पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा करें। इस अवसर पर  वृक्षारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी ,जिला उपाध्यक्ष राधा देवी ,सतीश ठाकुर ,जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, कार्यक्रम के संयोजक रोहित कुमार प्रसाद, प्रशांत राय, बद्री राय ,चंदन पासवान, चंद्रवीर यादव, सुनील कुवंर, आदित्य झा ,कन्हैया साह, रामनरेश राय, वीरेंद्र मेहता, गोपाल चौपाल ,उपेंद्र शाह, रवि रत्न, सुधीर मंडल, राम पुकार ठाकुर ,अशोक राम, महेश कुमार, मीन देवी, चंद्रकला देवी ,राकेश रंजन,मनीष रजंन,कमलेश मिश्र, पवन झा, सहित अन्य कार्यकर्ता  वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: