मधुबनी : PMJJBY के तहत मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का भुगतान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 जून 2026

मधुबनी : PMJJBY के तहत मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का भुगतान

PMJJBY-insurance-payment-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 30 जून । प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत मधुबनी जिले में एक और पात्र लाभार्थी परिवार को बीमा दावा राशि का सफलतापूर्वक भुगतान किया गया। लीड बैंक, मधुबनी के अनुसार स्वर्गीय घनश्याम कुमार यादव, निवासी ओलीपुर, वलीपुर, झंझारपुर (मधुबनी) के निधन के उपरांत उनके नामित (नॉमिनी) एवं पुत्र गणेश कुमार को 2,00,000 रुपये की बीमा दावा राशि का भुगतान कर दिया गया है। यह दावा इंडियन बैंक, मधुबनी के माध्यम से सफलतापूर्वक निपटाया गया। लीड बैंक प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसके तहत मात्र कम प्रीमियम पर पात्र खाताधारकों को जीवन बीमा का लाभ उपलब्ध कराया जाता है। किसी बीमाधारक की मृत्यु होने पर उसके नामित व्यक्ति को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने जिले के सभी पात्र बैंक खाताधारकों से अपील की कि वे इस जनकल्याणकारी योजना से जुड़कर स्वयं एवं अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही बैंक शाखाओं से समय-समय पर अपने बीमा कवरेज की स्थिति की जानकारी लेते रहें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं: