मधुबनी : त्रैमासिक परीक्षा के दौरान दो शिफ्ट वाले विद्यालयों में बदलेगा प्राथमिक विद्यालयों का संचालन समय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 30 जून 2026

मधुबनी : त्रैमासिक परीक्षा के दौरान दो शिफ्ट वाले विद्यालयों में बदलेगा प्राथमिक विद्यालयों का संचालन समय

School-timing-change-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 30 जून । जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित कक्षा 9वीं एवं 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तथा कक्षा 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा 1 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक संचालित होनी है। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में मधुबनी जिलान्तर्गत वैसे माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय जहां दो शिफ्ट में कक्षा संचालित है, ऐसे विद्यालय परिसर में अवस्थित प्रारंभिक विद्यालयों का संचालन पूर्वाह्न 06:30 बजे से 09:30 बजे तक किया जायेगा। प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका निर्धारित विद्यालय अवधि तक विद्यालय में बने रहेंगे। माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निदेश दिया गया है कि त्रैमासिक परीक्षा का संचालन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित समय पर करना सुनिश्चित करें। यह आदेश परीक्षा अवधि तक प्रभावी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: