सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी स्वर्गीय कैलाश सारंग के स्मृति में दूसरे वर्ष भी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सीहोर के चर्च ग्राउंड पर किया जा रहा है प्रतियोगिता के पांचवें दिन लीग मैच लगातार आयोजित किया जा रहे हैं स्वर्गीय कैलाश नारायण सारंग लीग फुटबाल लीग प्रतियोगिता में संत हरिराम दास महाराज मठ मंदिर सीहोर मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और भविष्य की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे। सर्वप्रथम संत का पुष्पहार से अभिनंदन स्वागत किया गया उसके पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा फुटबॉल मैच का शुभारंभ की किक लगाकर शुभारंभ किया जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे मनोयोग से पूरे जोश और दम से खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर जितने का गौरव हासिल किया ऐसा अवसर पर महाराज ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए फुटबॉल के खेल में सीहोर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि सीहोर जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं इसके लिए खिलाड़ी लगातार मेहनत और प्रयास करें और सफलता प्राप्त करें। इस अवसर पर मनोज कनौजिया, अताउल्लाह खान शैलेंद्र चंदेल विजेंद्र परमार मनोज अहिरवार, प्रदीप चोपड़ा और आनंद उपाध्याय दीपक बॉथम और अन्य सभी आयोजक मंडल के सदस्य और खिलाड़ी चर्च ग्राउंड मैदान पर उपस्थित रहे इस संबंध में जानकारी देते हुए फुटबाल एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में सोमवार को दो मैच खेलेगा जूनियर वर्ग में सीहोर क्लब विरुद्धार्थी सीहोर मिनी बॉयज के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर क्लब 3-0 से विजय रहा सीहोर क्लब की तरफ से पुष्प ने दो गोल किए ध्रुव ने एक गोल किया सीनियर वर्ग में सीहोर बॉयज विरोध सीहोर चिल्ड्रन के मध्य मैच खेला गया जिसमें सीहोर वॉइस 1-0 और सीहोर बॉयज की तरफ से युवराज ने एक गोल किया प्रतियोगिता में कल दो मैच खेले जाएंगे।
सोमवार, 8 जून 2026
सीहोर : फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल है : हरिराम दास महाराज
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें