10 वर्षों से सक्रिय नकल गिरोहों पर नजर
पुलिस आयुक्त ने बताया कि पिछले दस वर्षों के दौरान नकल कराने या परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने में संलिप्त रहे व्यक्तियों और गिरोहों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों, अनावश्यक भीड़ और बाहरी तत्वों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
अभ्यर्थियों की सुविधा भी प्राथमिकता
निरीक्षण के दौरान पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षा कक्ष और बैठने की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए और परीक्षा केंद्रों पर अनुशासित वातावरण बना रहे।
गड़बड़ी पर तत्काल होगी कार्रवाई
पुलिस आयुक्त ने कहा कि नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा किसी भी अवांछनीय गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने समस्त पुलिस बल को पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें