वाराणसी : टीजी20 ऑक्शन में वाराणसी के हरिओम सिंह की एंट्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जून 2026

वाराणसी : टीजी20 ऑक्शन में वाराणसी के हरिओम सिंह की एंट्री

  • मेदक फाल्कन्स ने जताया भरोसा, आईपीएल स्टार तिलक वर्मा के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे युवा क्रिकेटर
  • स्थानीय लीग से टी-20 फ्रेंचाइजी तक का सफर, हरिओम सिंह ने मेहनत के दम पर बनाई नई पहचान

Varanasi-in-t 20-auction
वाराणसी (सुरेश गांधी)। क्रिकेट नगरी के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहे वाराणसी के लिए एक और गौरवपूर्ण खबर आई है। शहर की प्रतिष्ठित जाहिद क्रिकेट एकेडमी के प्रतिभाशाली क्रिकेटर हरिओम सिंह को टीजी20 (तेलंगाना टी-20 लीग) के पहले प्लेयर ऑक्शन में मेदक फाल्कन्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। इस उपलब्धि से वाराणसी के क्रिकेट जगत में उत्साह की लहर दौड़ गई है। हरिओम सिंह ने स्थानीय क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई है। तेलंगाना की ए-डिवीजन लीग में उनके दमदार खेल ने फ्रेंचाइजी चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और आखिरकार उन्हें टी-20 लीग के बड़े मंच पर मौका मिल गया। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि हरिओम के लिए यह चयन उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकता है। इस लीग की खास बात यह है कि हरिओम अब भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और आईपीएल के चर्चित बल्लेबाज तिलक वर्मा के साथ एक ही टीम में खेलते नजर आएंगे। ऑक्शन के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल तिलक वर्मा के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना और मैदान पर उनके अनुभवों से सीखना हरिओम के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है। जाहिद क्रिकेट एकेडमी के कोच जाहिद और अमित उपाध्याय ने बताया कि हरिओम ने अपनी मेहनत, फिटनेस और निरंतर प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनका चयन न केवल खिलाड़ी की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि वाराणसी क्रिकेट के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। हरिओम की इस सफलता से शहर के युवा क्रिकेटरों में नया जोश देखने को मिल रहा है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वह टीजी20 में शानदार प्रदर्शन कर वाराणसी का नाम राष्ट्रीय क्रिकेट मंच पर और ऊंचा करेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: