सीहोर : बरखेड़ी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया लाभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 7 जून 2026

सीहोर : बरखेड़ी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लिया लाभ

Free-health-camp-sehore
सीहोर। अटल अस्पताल सीहोर द्वारा रविवार को बरखेड़ी स्थित मुस्कान मेडिकल क्लीनिक में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। शिविर को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी राठौर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण गुप्ता, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र वर्मा, डॉ. अजय वर्मा एवं डॉ. अशोक विश्वकर्मा ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। वहीं अटल अस्पताल के श्रीमल मेवाड़ा सहित अस्पताल स्टाफ ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरखेड़ी सरपंच महेश शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी पंडित मांगीलाल शर्मा, पूर्व सरपंच रमेश विश्वकर्मा, पूर्व सरपंच घनश्याम मेवाड़ा, महेंद्र परमार, सतीश त्यागी एवं कल्पेश त्यागी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को जनहित में उपयोगी बताते हुए अटल अस्पताल की पहल की सराहना की। शिविर के दौरान मरीजों को विभिन्न बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार संबंधी जानकारी प्रदान की गई। आयुष्मान कार्ड धारकों को अस्पताल में उपलब्ध नि:शुल्क उपचार योजनाओं की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों, चिकित्सकों एवं अटल अस्पताल के स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उनके गांव में ही उपलब्ध हो सका।

कोई टिप्पणी नहीं: