पटना : खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग एवं कृषि यंत्रीकरण की जानकारी दी गई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जून 2026

पटना : खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग एवं कृषि यंत्रीकरण की जानकारी दी गई

Farmer-training-bihar
पटना । "खेत बचाओ अभियान" के अंतर्गत 08 जून 2026 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों की एक टीम ने पटना जिले के फुलवारी शरीफ प्रखंड अंतर्गत महाँगूपुर गाँव का भ्रमण किया। इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार सुंदरम, वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. मणिभूषण, प्रधान वैज्ञानिक तथा श्री रवि रंजन, तकनीकी अधिकारी ने किसानों के साथ संवाद कर संतुलित एवं वैज्ञानिक उर्वरक प्रबंधन के महत्व पर विस्तृत चर्चा की।


वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने से उत्पादन लागत कम की जा सकती है तथा फसलों को आवश्यक पोषक तत्व उचित मात्रा में उपलब्ध कराए जा सकते हैं। उन्होंने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग तथा समय-समय पर मृदा परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। किसानों को प्रति बोरी यूरिया पर सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली पर्याप्त सब्सिडी के बारे में जानकारी दी गई तथा उर्वरकों के विवेकपूर्ण एवं संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। वैज्ञानिकों  द्वारा कृषि यंत्रीकरण की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। किसानों को बताया गया कि आधुनिक कृषि यंत्रों एवं सटीक उर्वरक अनुप्रयोग तकनीकों के उपयोग से उर्वरकों की बचत, लागत में कमी तथा उत्पादन में वृद्धि संभव है। इसके साथ ही जीरो सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर तथा अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों के लाभों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने मृदा स्वास्थ्य, उर्वरक प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका वैज्ञानिकों द्वारा समाधान किया गया।  कार्यक्रम में कुल 35 किसानों ने सहभागिता की, जिनमें 9 महिला किसानों की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही।

कोई टिप्पणी नहीं: