पटना : संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प, प्रखंड अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जुलाई 2026

पटना : संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प, प्रखंड अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Bihar-congress-meeting
पटना 27 जुलाई (संवाददाता)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज प्रखंड अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने भाग लिया और संगठन को गांव, पंचायत तथा बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता और प्रखंड अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठनात्मक दक्षता बढ़ाना, कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से और अधिक सशक्त बनाना तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं। उनकी सक्रियता और समर्पण से ही कांग्रेस गांव-गांव और हर बूथ तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को नई ऊर्जा देने, कार्यकर्ताओं के कौशल को विकसित करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे आम जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करें तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम  का संचालन पूर्व डीजीपी एवं कांग्रेस नेता करुणा सागर ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक मनोज विश्वास, ब्रजेश प्रसाद मुनन , पंकज यादव , असित नाथ तिवारी, प्रेमचंद सिंह एवं प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: