पटना : छात्रों पर गोली चलाना लोकतंत्र पर हमला, घायलों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे राजेश राम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जुलाई 2026

पटना : छात्रों पर गोली चलाना लोकतंत्र पर हमला, घायलों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे राजेश राम

Rajesh-ram-meet-injured-student
पटना 27 जुलाई (संवाददाता) । हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान  सिवान में पुलिस फायरिंग में घायल छात्रों का हाल-चाल जानने के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम आज मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल छात्रों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को उठा रहे छात्रों पर गोली चलाना लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाने के लिए बल प्रयोग किसी भी लोकतांत्रिक सरकार के लिए उचित नहीं ठहराया जा सकता।


राजेश राम ने घायलों और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई इस घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से सभी घायल छात्रों के समुचित एवं नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था करने, उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज़ को सुनना सरकार का दायित्व है, न कि दमन और हिंसा के माध्यम से उसे दबाना। कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और न्याय की लड़ाई को हर स्तर पर मजबूती से उठाती रहेगी। इस अवसर पर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पार्टी नेता प्रेमचंद सिंह, रंजीत कुमार बाल्मीकि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: