ताजपुर/समस्तीपुर, 25 जुलाई । भूमिहीनों को वासभूमि एवं आवास उपलब्ध कराने, सरकारी जमीन पर वर्षों से बसे गरीबों को पर्चा देने, पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने, रद्द राशनकार्डों की जांच कर पुनः चालू करने तथा राशनकार्ड रद्द करने पर रोक लगाने सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शनिवार को भाकपा माले एवं खेग्रामस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ताजपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का घंटों घेराव किया। घेराव के बाद आयोजित सभा की अध्यक्षता खेग्रामस नेता प्रभात रंजन गुप्ता ने की जबकि संचालन भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में दलित, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों तक नहीं पहुंच रहा है। भूमिहीन परिवार आज भी आवास और जमीन के लिए भटक रहे हैं, जबकि अनेक गरीब परिवारों के राशनकार्ड बिना समुचित जांच के रद्द कर दिए गए हैं। वक्ताओं ने बहेलिया टोला, योगियामठ सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों और दलित-गरीब टोले-मुहल्लों में पहुंचपथ निर्माण, जर्जर सड़कों एवं नालों के निर्माण की मांग करते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सभा को खेग्रामस के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, मनोज कुमार सिंह, मुंशीलाल राय, मो. शाद तौहीदी, शंकर महतो, मुकेश कुमार गुप्ता, आसिफ होदा, मो. एजाज, चांद बाबू, अनील सिंह, मोतीलाल सिंह, ललन दास, जीतेंद्र सहनी समेत दर्जनों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितता एवं घूसखोरी का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ 10 अगस्त को ताजपुर नगर परिषद कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने 9 सूत्री मांगपत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी रविभूषण एवं अंचलाधिकारी आरती कुमारी को सौंपा। नेताओं ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
शनिवार, 25 जुलाई 2026
Home
बिहार
समस्तीपुर : भाकपा माले-खेग्रामस ने किया ताजपुर प्रखंड-अंचल का घेराव, 9 सूत्री मांगपत्र सौंपा
समस्तीपुर : भाकपा माले-खेग्रामस ने किया ताजपुर प्रखंड-अंचल का घेराव, 9 सूत्री मांगपत्र सौंपा
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें