मधुबनी : विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का हुआ भव्य प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जुलाई 2026

मधुबनी : विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का हुआ भव्य प्रदर्शन

Madhubani-development-programme
मधुबनी 25 जुलाई (रजनीश के झा)। "सेवा, संकल्प, समर्पण 100 दिन" कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को नगर भवन, मधुबनी में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना गया। तत्पश्चात जिले में जिलाधिकारी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विगत १०० दिनों की उपलब्धियों को आमजन के समक्ष पीपीटी एवं वृत्तचित्र(डॉक्यूमेंट्री) के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, सुमन प्रसाद साह एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के 100 दिनों में किए गए विकास कार्यों, जनहितकारी निर्णयों तथा विभिन्न विभागों की प्रमुख उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, पंचायती राज, कृषि, उद्योग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति को प्रदर्शित किया गया। साथ ही लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिलने से हुए सकारात्मक बदलावों की जानकारी भी साझा की गई। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मधुबनी एवं बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं विकास यात्रा को भी प्रस्तुत किया गया।


Madhubani-development-programme
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। जिसमें स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली खुटौना पंचायत की स्वच्छता कर्मी रंजू देवी एवं ब्रह्मदेव राय को प्रशस्ति पत्र देकर उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता, आपदा के द्वारा सम्मानित किया गया। मादक पदार्थों की रिकवरी के लिए बेहतर कार्य करनेवाले उत्पाद अधीक्षक कार्यालय, मधुबनी के एमटीएस प्रकाश कुमार साफी को डीडीसी एवं अपर समाहर्ता, आपदा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ड्यूटी के दौरान जो सड़क दुर्घटना में घायल हो जाते है, उसे शीघ्र ही अस्पताल पहुँचाने तथा भीड़-भाड़ में सड़क पर मुस्तैदी से ड्यूटी एवं हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए मंजू कुमारी, सिपाही नंबर-312989 को नगर आयुक्त एवं डीटीओ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रखंड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ आशा के रूप में कार्य करने के लिए खजौली की आशा awc-123 रीना देवी को भी डीडीसी एवं एडीएम, आपदा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अग्निकांड जैसी स्थिति में सूझ-बूझ से बेहतर कार्य करनेवाले फायरमैन-556, गुड्डू कुमार को नगर आयुक्त एवं अपर समाहर्ता, लोक शिकायत ने भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। बाढ़ एवं आपदा जैसी स्थिति में बेहतर कार्य करने के लिए आपदा मित्र, ललन कुमार मंडल एवं वीरेंद्र महतो को डीसीसी एवं एडीएम, आपदा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास करने के लिए गंगा मित्र , अर्जुन कुमार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


समाहरणालय, मधुबनी के गृहरक्षक, ब्रह्मदेव यादव, गृहरक्षक को डीडीसी एवं अपर समाहर्ता, आपदा ने बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया। तत्पश्चात रहिका अंचल के भूमिहीन परिवारों की लाभार्थियों आशा देवी, लक्ष्मीनियाँ देवी, सुनीता देवी, सीता देवी, रामपरी देवी, मंटुटिया देवी, निर्मला देवी, पूजा कुमारी, रीता देवी, रिंकू कुमारी तथा उर्मिला देवी के बीच सरकारी भूमि का बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया। वही कलुआही अंचल के भूमिहीन परिवार के लाभार्थी अनूप पासवान एवं झगड़ू पासवान को भी पर्चा वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी आगत-अतिथियों को वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, ज्योति रानी के द्वारा पाग-दोपट्टा से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों शिवम मिश्रा, स्वाति झा सहित अन्य के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ अभिषेक कुमार ने किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन, नगर आयुक्त, उमेश भारती, अपर समाहर्ता, आपदा, संतोष कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी, चंद्रशेखर आजाद, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत, राजेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, रामबाबू, उत्पाद अधीक्षक, विजयकांत ठाकुर, वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, ज्योति रानी, सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, रजनीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: