समस्तीपुर : प्रेम सिंह गहलावत, नंदकिशोर प्रसाद एवं आरएन ठाकुर को श्रद्धांजलि, निधन को अपूरणीय क्षति बताया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 जुलाई 2026

समस्तीपुर : प्रेम सिंह गहलावत, नंदकिशोर प्रसाद एवं आरएन ठाकुर को श्रद्धांजलि, निधन को अपूरणीय क्षति बताया

  • मोतीपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने उनके संघर्षमय जीवन और संगठन निर्माण में योगदान को किया याद

Cpi-ml-tribute-comreds
ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 8 जुलाई । ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर में बुधवार को अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले कार्यकर्ताओं द्वारा दिवंगत अभाकिम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड प्रेम सिंह गहलावत, भाकपा माले के पूर्व राज्य सचिव कॉमरेड नंदकिशोर प्रसाद सिंह तथा ऐक्टू के राज्य महासचिव कॉमरेड आरएन ठाकुर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  सभा की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। बतौर अतिथि सभा को संबोधित करते हुए अभाकिम के जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि तीनों नेताओं का निधन वामपंथी आंदोलन, किसान-मजदूर संघर्ष तथा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने पूरे जीवन को शोषित, वंचित और मेहनतकश वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उनके संघर्ष, विचार और संगठन निर्माण में योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा को अभाकिम के जिला सचिव ललन कुमार, किसान महासभा के नेता ललन दास, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, शिवन सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजीव राय, मुंशीलाल राय तथा कैलाश सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने दिवंगत नेताओं के अधूरे सपनों को पूरा करने तथा किसान-मजदूर आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सभा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, किसान एवं मजदूर उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: