वाराणसी : बेहतरीन ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा सम्मान, 15 जुलाई तक करें आवेदन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 6 जुलाई 2026

वाराणसी : बेहतरीन ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा सम्मान, 15 जुलाई तक करें आवेदन

  • तीन वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित पीएमईजीपी व मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना की इकाइयों का होगा चयन 
  • प्रथम पुरस्कार 15 हजार, द्वितीय 12 हजार और तृतीय 10 हजार रुपये, रोजगार सृजन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर होगा सम्मान 

Khadi-varanasi
वाराणसी (सुरेश गांधी)। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 'खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना' के तहत उत्कृष्ट ग्रामोद्योग इकाइयों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत स्थापित और पिछले तीन वर्षों से निरंतर सफलतापूर्वक संचालित इकाइयों का चयन किया जाएगा। चयनित इकाइयों को क्रमशः 15 हजार, 12 हजार और 10 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यूपी सिंह ने ने बताया कि इच्छुक उद्यमी निर्धारित प्रारूप में आवेदन 15 जुलाई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, टकटकपुर, वाराणसी में जमा कर सकते हैं। चयन समिति द्वारा उत्पादन, बिक्री, रोजगार सृजन तथा इकाई के समग्र प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी मोबाइल नंबर 9580503155 एवं 9264916036 पर संपर्क किया जा सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: