मधुबनी (संवाददाता) । 27 जुलाई को साहरघाट थाना अन्तर्गत बसबरिया चौक के पास अनिता कुमारी द्वारा सी०एस०पी० सेन्टर चलाने के क्रम में एक मोटरसाईकिल पर सवार 02 व्यक्ति आये एवं पिस्टल का भय दिखाकर सी०एस०पी० संचालक से बैग छिन कर भागने लगा। जिसे ग्रामीणों के द्वारा खदेडा गया तो वे दोनो मोटरसाईकिल छोडकर भागने के क्रम में 01 व्यक्ति को पकड लिया गया तथा दुसरा भागने में सफल रहा। पकडाये व्यक्ति द्वारा अपना नाम गुलशन कुमार, जिला सीतामढी बताया, के पास से लूटी गयी रूपया एवं अन्य कागजात बरामद हुआ। गुलशन कुमार द्वारा भागने वाला का नाम संतोष मुखिया, पे०- राजदेव मुखिया सा०- राजधट्टा, थाना-बेनीपटटी, जिला-मधुबनी बताया गया एवं उसके द्वारा यह भी बताया गया कि इस घटना को लेकर मनोज शर्मा, पे०-राम बल्लम शर्मा, सा० बसबरिया, थाना साहरघाट के द्वारा रैकी किया जा रहा था। साहरघाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रैकी किये जाने वाले व्यक्ति मनोज शर्मा को घटना में प्रयोग की गयी मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद गुलशन कुमार के पास से एक पर्ची पर मोबाईल नम्बर लिखा हुआ पाया गया। पर्ची के बारे में पुछ-ताछ करने पर गुलशन द्वारा बताया गया कि यह नम्बर आशुतोष झा, पे०-स्व० शत्रुधन झा, सा०+थाना-साहरघाट का है तथा आशुतोष झा के द्वारा बताया गया था कि सी०एस०पी संचालक, बैंक से मोटा रकम निकाल कर गयी है रूपया लूटने के बाद मुझे फोन कर बता देना। साथ ही यह भी बताया कि आशुतोष झा के घर के बगल में चार व्यक्ति 1. आशुतोष झा, 02. गुलशन कुमार 03. संतोष मुखिया, पे०-राजदेव मुखिया, सा०-राजघट्टा एवं 04. मनोज कुमार शर्मा मिलकर योजना बनाये तथा आशुतोष झा के द्वारा ही संतोष मुखिया को पिस्टल दिया गया था। तत्पश्चात 02 अभियुक्तो का गिरफ्तार किया गया एवं इस घटना के संदर्भ में साहरघाट थाना कांड सं0-144/26, दिनांक-27.07.2026 धारा-309 (3) BNS के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Home
अपराध
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : साहरघाट थाना अन्तर्गत CSP संचालक से हुई लूट की घटना का 24 घंटे के अन्दर उद्भेदन
मधुबनी : साहरघाट थाना अन्तर्गत CSP संचालक से हुई लूट की घटना का 24 घंटे के अन्दर उद्भेदन
Tags
# अपराध
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें