- एक तरफा मुकाबले में इंदौर ने रतलाम को 4-1 से हराया

सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के निर्देश पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में जारी राज्य स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक मात्र खेला गया। इसमें इंदौर ने एक तरफा मुकाबले में रतलाम को 4-1 से हराया। इस मौके पर इंदौर फुटबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज शर्मा, सीनियर खिलाड़ी अरुण राठौर, एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा, राजेश शाक्य, डॉ. सपन कुमार विश्वास, महेश कुमार, आयुष गुप्ता आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मंगलवार को दोपहर में रिमझिम बारिश के मध्य इंदौर-रतलाम के मध्य शानदार मैच देखने को मिला। पहले हाफ तक दोनों ही टीम ने कई गोल करने के प्रयास किए, लेकिन खेल के अंतिम समय में इंदौर के खिलाडी अर्नव, आयुष, प्रियांशु और श्रेय ने 1-1 गोल किए। इस प्रकार इंदौर ने रतलाम को 4-1 से हराया। इस मैच में रतलाम की ओर से 1 मात्र गोल आदिराज सिंह ने किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बुधवार को दोपहर 1 बजे पहला मुकाबला शिवपुरी-नर्मदापुरम और ढाई बजे दूसरा मुकाबला सीहोर-भोपाल के मध्य खेला जाएगा। मंगलवार को ग्वालियर और नीमच का मुकाबला मौसम खराब होने के कारण समय पर नहीं हो सका।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें