सीहोर : जागरूकता रैली निकाल कर मनाई रेंगा कोरकू की जयंती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 जुलाई 2026

सीहोर : जागरूकता रैली निकाल कर मनाई रेंगा कोरकू की जयंती

Renga-korku-jayanti
सीहोर। आदिवासी क्रांतिकारी रेंगा कोरकू की जयंती  बोरदीकलां में जय आदिवासी कोरकू समाज युवक मंडल समिति के द्वारा मनाई गई। जयंती के उपलक्ष में ग्राम के प्रमुख मार्गो से होकर अन्याय अत्याचार शोषण के खिलाफ बैनर तखत्तियों के साथ जय जोहार नारे लगाते हुए आदिवासी समाज के युवक युक्तियां के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। बस स्टैंड स्थित कोरकू समाज धर्मशाला परिसर में खंडवा के वीर सपूत 1857 के महान क्रांतिकारी रेंगा कोरकू को पुष्पांजलि अर्पित कर आदिवासी समाज के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और समस्त आदिवासी क्रांतिकारियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी समाज के लिए दी गई कुर्बानी को याद किया। मंच पर वरिष्ठ जनों का फूल मालाए पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक देवी सिंह पटेल, कोरकू  समाज जिला अध्यक्ष कमलेश चौहान, युवक मंडल जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह मोरी, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप काकड़ी दिनेश सेंमबिया सरपंच, पूनमसिंह कर्मा, ओमप्रकाश धुर्वे, करन भिलाला,दिनेश सेंमबिया सहित जय आदिवासी कोरकू समाज और युवा मंडल के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता आदिवासी समाज सम्मिलित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: