सीहोर। री-नीट यूजी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में दर्शन अकादमी में सम्मान समारोह और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। समारोह में एमबीबीएस में चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का मेडल व स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया। इसके बाद सफल विद्यार्थियों के साथ शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों का स्वागत और सम्मान किया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा और दुर्गेश हाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा अकादमी के डायरेक्टर ऋषि सर एवं ओमप्रकाश मेवाड़ा ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उत्कृष्ट चिकित्सक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई व भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने का आह्वान किया गया। समारोह में अकादमी के शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कठिन परिश्रम और अनुशासन से प्राप्त सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दर्शन अकादमी की छात्रा श्रेया मालपानी ने री-नीट यूजी 2026 में 720 में से 567 अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अकादमी के 15 से अधिक विद्यार्थियों का एमबीबीएस में चयन हुआ, जबकि 5 से अधिक विद्यार्थियों ने शासकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीट हासिल कर संस्था का नाम रोशन किया।
गुरुवार, 23 जुलाई 2026
सीहोर : री-नीट यूजी 2026 में सफल विद्यार्थियों का दर्शन अकादमी में किया सम्मान
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें