मधुबनी (संवाददाता) । बुधवार को संध्या 7:30 बजे गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर और संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती के वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की गरिमामयी उपस्थिति एवं संयोजक व जिला महामंत्री सुबोध चौधरी के नेतृत्व में मधुबनी शहर के गंगासागर चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रदेश द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, और संत शिरोमणि रविदास अमर रहे ,अमर रहे के नारो से पूरा मंदिर परिसर गुंजयमान हो गया । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज ने समरसता, समानता ,और मानवता का दिव्य संदेश दिया । आज हमें सभी कार्यकर्ता उनके चरणों में दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कोटि-कोटि नमन करते हैं । वही गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि गुरु हमें ज्ञान ,सेवा, विनम्रता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है । दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जन्मेजय सिंह ,देवेंद्र कुमार यादव ,मनोज कुमार मुन्ना ,राधा देवी, प्रशांत ठाकुर ,सतीश ठाकुर ,नागेंद्र राउत, आदित्य झा ,कन्हैया साह, जूही झा, अशोक राम, मनीष करण, ध्रुव नारायण त्रिपाठी ,नवल झा, रवि महतो, करुणेश चंद्र ठाकुर, मनोज श्रीवास्तव, महेश कुमार, पंकज झा, सुनील कुवंर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
गुरुवार, 30 जुलाई 2026
मधुबनी : गुरु पूर्णिमा एवं संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती मनाई गई
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें