मधुबनी : भाकपा (मार्क्सवादी) का विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 जुलाई 2026

मधुबनी : भाकपा (मार्क्सवादी) का विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन

Cpim-protest-madhubani
जयनगर/मधुबनी, 27 जुलाई (संवाददाता) । लोकल कमिटी जयनगर द्वारा जनसरोकार के मुद्दे पर प्रखंड/अंचल कार्यालय जयनगर समक्ष एक दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए धरना के माध्यम से निम्नलिखित मांग की गई है। बेतहाशा बढ़ती मंहगाई पर रोक लगायी जाए,दाखिल ख़ारिज में लोगों को लूटना बंद किया जाए, कृषि उत्पादों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी किया जाए, बेघरों को 10डिसमल जमीन और मकान दिया जाए, समाजिक सुरक्षा पेंशन प्रतिमाह 3000 रूपया किया जाए, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बसे गृह विहीनों को उजाड़ना बंद किया जाय, बृद्धावस्था पेंशन,विधवा, दिव्यांग पेंशनधारियों को बेवजह परेशान करना बंद की जाय एवं बकाया भुगतान जल्द की जाय, भूदान पर्चाधारियों को जमीन पर दखल दिलाया जाय, लोहिया स्वच्छता अभियान में अवैध वसूली पर रोक लगायी जाय, प्रखंड कार्यालय परिसर में पेयजल की व्यवस्था की जाय, बी.भी-ग्राम(जी) विधेयक रदद् की जाय,जयनगर बस्ती पंचायत के 100 एकड़ से उपर भूमि नगर पंचायत जयनगर एवं रेलवे वासिंग से निकलने वाले गंदे पानी के कारण लगभग 15 वर्षों से बर्बाद कृषि भूमि चौपट खेती का मुआवजा तथा गंदे पानी बंद करने की व्यवस्था की जाय, खेतो तक पानी पहुँचे पटवन लायक नहर की व्यवस्था की जाय,पेपर लीक के कारण आत्म हत्या करने वाले छात्र छात्राओं को एक करोड़ मुआवजा एवं आंदोलन के क्रम में मारे गये छात्र छात्राओं को समुचित मुआवजा तथा आंदोलन के दौरान देश के अलग अलग हिस्से में हुए मुकदमा को वापस लिया जाय, नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड में डिग्री कॉलेज की मांग कर रहे आंदोलन के दौरान SFI के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड क्रान्ति कुमारी सहित सात छात्र नेता जो अभी भी जेल में बंद है उन्हें बिना शर्त रिहा किया जाय, बिहार स्टेट फूड करपोरेश का गोदाम जयनगर में शीघ्र निर्माण करवाया जाय।


कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकल कमिटी सचिव कॉमरेड कुमार राणा प्रताप सिंह ने किया। मंच का संचालन कॉमरेड उपेन्द्र कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम को पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड रामजी यादव,कॉमरेड शंकर बिहारी, कॉमरेड सुकेन्द्र प्रसाद, कॉमरेड पवन कुमार यादव, कॉमरेड मंजूर ,कॉमरेड रविन्द्र बिहारी उर्फ मोहन, कॉमरेड मंजू देवी, कॉमरेड उर्मिला देवी, शत्रुध्न साह, कॉमरेड चन्देश्वर प्रसाद,कॉमरेड मोहम्मद अलीहसन,सुरेश गुप्ता,राम औतार सिंह,राम कुमार यादव ,आत्म राम, पवन यादव, कला देवी, बबीता देवी, कविता देवी,बसमतिया देवी,देवसुन्द यादव, कपिल देव यादव,दिलीप वैदा, नवल किशोर यादव सहित सेकड़ो की सख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहा है कि हमारे द्वारा 16 सूत्री मांग पत्र पदाधिकारी को सौप मांग पर समुचित निदान किया जाय।

कोई टिप्पणी नहीं: