पाकिस्तानी एजेंट के मोहपाश में फंसकर सैन्य जानकारी साझा करने के आरोप में वायुसेना अधिकारी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 अगस्त 2026

पाकिस्तानी एजेंट के मोहपाश में फंसकर सैन्य जानकारी साझा करने के आरोप में वायुसेना अधिकारी गिरफ्तार

Air-force-officer-arrest
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक सेवारत अधिकारी को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंट के मोहपाश (हनी ट्रैप) में फंसने के बाद कथित तौर पर सैन्य जानकारी साझा करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि भारतीय वायुसेना की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी महिला एजेंट ने आरोपी अधिकारी को सोशल मीडिया के जरिये अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने एक बयान में कहा कि अधिकारी के खिलाफ शासकीय गोपनीयता अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे 30 मई को गिरफ्तार किया गया तथा जांच पूरी होने के बाद 30 जुलाई को सक्षम अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया। 


बयान में कहा गया, ‘‘भारतीय वायुसेना के प्राधिकारियों की शिकायत के आधार पर वायुसेना के एक सेवारत अधिकारी को एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के मोहपाश में फंसने के आरोप में 30 मई को गिरफ्तार किया गया था।’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि अधिकारी ने कथित तौर पर सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा की थी। यह जांच जासूसी के एक संदिग्ध नेटवर्क से जुड़ी है, जिसमें आरोपी अधिकारी से सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला ने कथित तौर पर संपर्क किया था। सूत्रों के अनुसार, महिला ने अधिकारी से संपर्क स्थापित करने के बाद वीडियो कॉल और अन्य डिजिटल माध्यमों से उससे बातचीत की। उन्होंने बताया कि संदेह है कि महिला पाकिस्तान में मौजूद खुफिया एजेंटों के निर्देश पर काम कर रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं: