सीहोर : खेलवाल जांगड़ा महासभा के आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 16 अगस्त 2026

सीहोर : खेलवाल जांगड़ा महासभा के आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

  • समाज जनों ने मनाई खुशियां, स्वागत कर खेलवाल को दी बधाई

Jangad-mahasabha-sehore
सीहोर। जांगड़ा महासभा ने  आष्टा तहसील के सक्रिय समाजसेवी सरपंच जितेंद्र खेलवाल बेदाखेडी को तहसील ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया । समाज जनों की मांग और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश बांधेवाल ने सरपंच जितेन्द्र खेलवाल को मनोनीत कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति के बाद खेलवाल ने कहा कि जांगड़ा समाज के हर व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है और हर तरह के सुख-दुख में उनके साथ खड़े होना है संगठन को मजबूत बनाना है जांगड़ा समाज को उन्नति प्रगतिशील बनाना ही लक्ष्य  है। आष्टा जांगड़ा महासभा समिति  के सावंत सिंह अस्थाया, धूल सिंह जाटव, हेमराज सिंह प्रलातीया मुग़ली, जितेन्द्र रैकवाल, देवेंद्र दंगोलिया ,जीवन सिंह ठेकेदार खाचरौद, लखन लाल, दुर्गा प्रसाद सिलोरिया, शंकर लाल बडोलिया ने खेलवाला का महासभा का ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर फूल मालाए पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं: