- संगठन सृजन अभियान के बाद पंचायत और वार्ड तक कांग्रेस की मजबूती ही अगला लक्ष्य : कृष्णा अल्लावारू
- कांग्रेस जिलाध्यक्षों की मासिक समीक्षा बैठक में स्थानीय जन समस्याओं और शिक्षा व रोजगार की बेहतरी पर व्यापक आन्दोलन के टास्क हुए तय
इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सांगठनिक मजबूती के लिए प्रतिबद्ध है और साथ ही अपने भू सम्पदाओं को संरक्षित, उचित रख रखाव और संवर्धन करने की ओर भी मजबूती से कदम उठा रही है। ऐसे में जिलाध्यक्षों को स्थानीय जनहित के मुद्दों पर मुखर होकर आन्दोलन और प्रदर्शन कर जनता के हर सुख दुःख में कदम से कदम मिलकर चलना है। साथ ही देश के व्यापक मुद्दे जिसको लेकर हमारे नेता राहुल गाँधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं उसमें पेपर लीक, चंदा चोरी के खिलाफ जनजागरण आन्दोलनों को आवश्यक बताया। साथ ही राज्य में ग्रामीण स्तर पर होल्डिंग टैक्स की बेतहाशा वसूली और शिक्षा व रोजगार को लेकर आंदोलनों को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। बैठक में बिहार के प्रभारी सचिव सुशील पासी, शाहनवाज आलम, लालाभाई पटेल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, कनेक्ट सेंटर के मिन्नत रहमानी, पंकज यादव, कमल कमलेश, राजीव मेहता, विमलेश तिवारी, प्रेमचंद सिंह, प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय सहित सभी जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें