फिल्म को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने एक नया और दमदार पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में नानी का हाथ पूरी तरह खून से सना हुआ है और उनके हाथ में ब्लेड्स नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर यह खून किसका है। इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने यह भी ऐलान किया है कि फिल्म का टीजर आज शाम 6 बजे रिलीज़ होगा। अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा,
"हाथ उसका है...
लेकिन खून किसका?
#TheParadiseTeaser **आज शाम 6 बजे।** ❤️🔥
Natural Star @NameisNani in an @odela_srikanth cinema ❤️🔥
An @anirudhofficial musical 🎼
#TheParadise"
इसके अलावा, 'आया शेर' गाने को यूट्यूब पर 18 लाख (1.8 मिलियन) से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जो दर्शकों के बीच इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाता है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स से लेकर सोशल मीडिया तक 'आया शेर' का दबदबा बना हुआ है। इस गाने ने 'द पैराडाइज' को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है, जिससे फिल्म का क्रेज रिलीज़ से पहले लगातार बढ़ता जा रहा है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी 'द पैराडाइज' 21 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम समेत कुल 8 भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म को इंटरनेशनल मार्केट में पेश करने के लिए मेकर्स ने कथित तौर पर हॉलीवुड स्टार रायन रेनॉल्ड्स से भी संपर्क किया है। दमदार निर्देशन, शानदार स्टारकास्ट और बड़े ग्लोबल विजन के साथ 'द पैराडाइज' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई अनुभव के तौर पर सामने आ रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें