मधुबनी 06 अगस्त (रजनीश के झा) । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा राष्ट्रीय पदयात्रा एवं जनजागरण अभियान के तहत रहिका अंचल के नाजिरपुर शाखा में जिला मंत्री मिथिलेश झा,राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजश्री किरण, कार्यकारिणी सदस्य मंगल राम जिला परिषद सदस्य उमेश कुमार पांडेय एवं शाखा मंत्री राजेंद्र यादव के नेतृत्व में नाजिरपुर पंचायत में पदयात्रा किया गया । किसानों के लिए खाद का सुगम व्यवस्था , फसल बीमा कानून बनाने का गारंटी , मंहगाई एवं बेरोज़गारी सहित केंद्र एवं बिहार सरकार के किसान ,मजदूर ,छात्र एवं नौजवान विरोधी नीति वापस लेने के मांगो को लेकर सीपीआई का यह पदयात्रा बहुत ही वाजिब एवं जरूरी है । बिहार में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुका है । खुलेआम हत्या हो रही है । प्रशासनिक तंत्र बेलगाम अपराधियों को रोकने में विफल है । पुलिस की कार्यशैली पर आमलोगों का भरोसा समाप्त हो चुका है।। भ्रष्टाचार के कारण अपराधी पुलिस गठजोड़ हावी हो चुका है। पदयात्रा के दौरान आमलोगों के समस्याओं को भी चिन्हित किया गया । पंचायत में बंंद स ही नल जल योजना को चालू करने एवं अन्य स्थानीय जनसमस्याओं के लिए संबंधित कार्यालय के पदाधिकारियों। से वार्ता कर निदान करने का निर्णय लिया गया । जनसमस्याओं का निदान समय पर नहीं होने के बाद सीपीआई द्वारा आंदोलन किया जाएगा। पदयात्रा 6 से 15 अगस्त तक विभिन्न गांव में किया जाएगा ।
गुरुवार, 6 अगस्त 2026
मधुबनी : भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का पदयात्रा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें