- मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक समेत कई कलाकार निभाएंगे अहम किरदार
फिल्म की स्टारकास्ट में मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, महिमा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार, मोनू अलबेला, मनोज द्विवेदी, दीपक सिन्हा, कंचन मिश्रा, सोनी राज और अशोक गुप्ता प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं बाल कलाकार देव शुक्ला और नित्या शुक्ला भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। निर्देशक विजय यादव ने कहा कि ‘गंगा जमुना सरस्वती’ एक ऐसी फिल्म है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक मूल्यों और भावनात्मक कहानी के साथ भरपूर मनोरंजन का समावेश किया गया है। उन्होंने बताया कि तकनीकी गुणवत्ता और प्रस्तुति के स्तर पर फिल्म को बेहतर बनाने के लिए पूरी टीम समर्पित होकर काम कर रही है। निर्माता सुरिंदर यादव ने विश्वास जताया कि दमदार कहानी, अनुभवी कलाकारों और मजबूत निर्माण के कारण यह फिल्म भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग भदोही और आसपास के विभिन्न लोकेशनों पर जारी है। निर्माण पक्ष के अनुसार निर्धारित समय में शूटिंग पूरी कर फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। भोजपुरी फिल्म जगत में इस परियोजना को लेकर अभी से उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें