बैठक में राशन सूची से गरीबों के नाम हटाने की कार्रवाई पर भी चिंता व्यक्त की गई और सभी पात्र गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। साथ ही ग्रामीण मजदूरों को रोजगार की गारंटी, मनरेगा के तहत पर्याप्त काम और काम का उचित पारिश्रमिक देने की मांग की गई। प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार की गारंटी के लिए कानून बनाने की भी मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि इन मांगों को लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत 13-14 अगस्त को प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों पर सामूहिक अनशन-सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बड़ी संख्या में गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों से आंदोलन में भाग लेने की अपील की। बैठक में आसिफ होदा, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, जीतेंद्र सहनी, मो. क्यूम, मुकेश कुमार गुप्ता, नीलम देवी, धर्मेंद्र पासवान, शाद तौहीदी, संजीव राय सहित भाकपा माले एवं खेग्रामस के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ताजपुर/समस्तीपुर, 6 अगस्त (संवाददाता) । बुलडोजर कार्रवाई, भूमिहीनों को वासभूमि-आवास, पहुंचपथ, राशन सूची से गरीबों के नाम काटे जाने तथा ग्रामीण मजदूरों के जी ग्रामजी में रोजगार समेत विभिन्न मांगों को लेकर 13-14 अगस्त को ताजपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पर सामूहिक अनशन-सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय ताजपुर प्रखंड के रहीमाबाद में बृहस्पतिवार को आयोजित भाकपा माले एवं खेग्रामस (अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा) की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की तथा संचालन खेग्रामस प्रखंड सचिव प्रभात रंजन गुप्ता ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गांवों में गरीबों, भूमिहीनों और मजदूरों के अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि जहां गरीब परिवार वर्षों से बसे हुए हैं, उन्हें पी.पी. एक्ट 1947 के तहत बासगीत पर्चा दिया जाए तथा सभी भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराई जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें