गाजियाबाद : मेवाड़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 अगस्त 2026

गाजियाबाद : मेवाड़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक आयोजित

  • आज समाज को मजबूत करने की आवश्यकता : डाॅ. गदिया

Mewar-ghaziabad
गाजियाबाद (संवाददाता)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आॅडिटोरियम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि समाज प्रमुख है, सरकार इसका अंग मात्र है। हमें समाज को मजबूत बनाना होगा। सरकार और देश स्वयं मजबूत हो जाएगा। इसके लिए युवाओं को प्रेरित करने की आवश्यकता है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए शिक्षण संस्थान आगे आएं। शिक्षक ही युवाओं को समाज और देश की मुख्यधारा में जोड़ सकते हैं।


उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने अंग्रेजी शासन के दौरान भारत की परिस्थितियों तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए देशवासियों द्वारा किए गए संघर्ष का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने विद्यार्थियों को नशामुक्त होकर देश को मजबूती प्रदान करने की बात कही। इस मौके पर विद्यार्थियों एवं अद्वैत माहेश्वरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वातावरण देशभक्तिमय बना दिया। उन्होंने सम्भाषण, देशभक्तिमयी कविताएं, एकल गीत एवं समूह नृत्य जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इससे पूर्व मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में डाॅ. गदिया ने निदेशक डाॅ. अलका अग्रवाल, प्रबंधन के प्रमुख अधिकारी सुपुत्र अर्पित माहेश्वरी एवं सुपौत्र अद्वैत माहेश्वरी ने ध्वजारोहण किया।

कोई टिप्पणी नहीं: