मधुबनी : भोगेंद्र झा सामाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक परिवर्तन के प्रणेता थे : रामनरेश पांडेय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 9 अगस्त 2026

मधुबनी : भोगेंद्र झा सामाजिक राजनीतिक एवं आर्थिक परिवर्तन के प्रणेता थे : रामनरेश पांडेय

Cpi-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा) । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रीय आह्वान पर पदयात्रा के चौथे दिन राज्य सचिव रामनरेश पांडेय बिस्फी अंचल के बरहा पहुंचकर स्मृति शेष स्वतंत्रता सेनानी,पूर्व सांसद एवं महान साम्यवादी भोगेंद्र झा के जन्मदिवस पर उनके  स्मारक पर पुष्पांजलि देते हुए रघेपुरा पंचायत में पदयात्रा प्रारंभ किए । भोगेंद्र झा द्वारा स्थापित हरिजन संस्कृत महाविद्यालय के परिसर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए रामनरेश पांडेय ने कहा आज देश में कॉरपोरेट राज चल रहा है । किसानों ,मजदूरों छात्रों एवं नौजवानों के विरुद्ध नीति बनाकर  संविधान तथा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है । शिक्षा व्यवस्था बेहाल बन चुका है । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भोगेंद्र झा के नेतृत्व में बाढ़ सुखाड़ के सवाल पर संसद के बाहर एवं अंदर सरकार से तथा समाजिक राजनीतिक परिवर्तन के सवाल पर जमींदारी जुल्म , शोषण एवं उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष किया गया । स्वतंत्रता आंदोलन में भी भोगेंद्र झा की भूमिका अग्रणी था । हिंदुस्तान के आजादीबकाल से ही भोगेंद्र झा सामाजिक न्याय के लिए संघर्षरत रहे । उन्हें श्रद्धांजलि देने हुए संकल्प लेना चाहिए कि उनके सपनों को साकार करने के लिए  सीपीआई के संगठन एवं आंदोलन को तेज करना है। राज्य सचिव ने कहा 6 से 15 अगस्त सीपीआई का राष्ट्रीय पैमाने पर पदयात्रा में 1 सितंबर को रामलीला मैदान दिल्ली रैली में मधुबनी से सैकड़ों की संख्या में साथी जायेंगें। केंद्र एवं बिहार सरकार किसान मजदूर छात्र एवं नौजवानों के हक की बात नहीं करती है । पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार नीति बनाती है । केंद्र तथा बिहार सरकार नौजवानों को रोजगार देने एवं कानून का राज स्थापित करने में असफल रही है ।  भोगेंद्र झा के जयंती पर श्रद्धांजलि देने एवं बिस्फी के रघेपुरा के  बरहा में पदयात्रा में भाग लेने जिला मंत्री मिथिलेश झा,राज्य परिषद सदस्य मनोज मिश्रा, बिस्फी अंचल मंत्री महेश यादव  जिला कार्यकारिणी सदस्य अशेश्वर यादव, उदय महाराज , शाखा मंत्री धीरज पासवान , बिल्लू पासवान सहित दर्जनों साथी भाग लिए । 

कोई टिप्पणी नहीं: