- आवास योजना, सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट, सफाईकर्मी सहित कई मांगों पर कार्रवाई का मिला आश्वासन : सुरेंद्र
रिपोर्ट में बताया गया है कि नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन के लिए प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति हेतु भेजा गया है। सफाईकर्मियों को विभागीय निर्देशों के अनुरूप वेतन भुगतान एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है। वहीं रहिमाबाद एनएच तक सड़क निर्माण के प्रस्ताव को आगामी बोर्ड बैठक में रखने तथा निधि उपलब्ध होने पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन द्वारा कई मांगों पर सकारात्मक पहल और लिखित आश्वासन दिए जाने के कारण फिलहाल 10 अगस्त को प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि भाकपा माले जनता से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी तथा प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासनों के क्रियान्वयन पर लगातार नजर रखेगी। यदि निर्धारित समय सीमा में वादों को पूरा नहीं किया गया तो पुनः आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से सभी लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा गरीबों, मजदूरों एवं आम नागरिकों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की मांग की। ईओ राकेश कुमार रंजन के बुलावे पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मो० एजाज, प्रभात रंजन गुप्ता आदि की प्रतिनिधिमंडल ने ईओ से मिलकर विभिन्न मुद्दों पर विंदुवार वार्ता की एवं वार्ता सकारात्मक रहा और 10 अगस्त को नप कार्यालय घेराव आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें