मधुबनी (रजनीश के झा) । पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मधुबनी के तत्वावधान में बुधवार को सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) +2 मनमोहन उच्च विद्यालय, रामपट्टी में जल-जीवन-हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में 25 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच "आज पौधशाला, कल वन—भविष्य का हरित निवेश" विषय पर परिचर्चा, निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परिचर्चा के दौरान विद्यार्थियों को पौधरोपण, जल संरक्षण एवं जैव विविधता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। निबंध प्रतियोगिता में चांदनी कुमारी ने प्रथम, स्नेहा वत्स ने द्वितीय तथा विनायक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुषी प्रियदर्शिनी प्रथम, पुष्कर कुमारी द्वितीय तथा अलका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी सफल प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वन परिसर पदाधिकारी अनूप कुमार ने कहा कि "जल-जीवन-हरियाली अभियान प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष ही स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं।" डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित ने अपने संबोधन में कहा कि "जल संरक्षण और वृक्षारोपण एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि हमें नदियों, तालाबों और भूजल स्रोतों को सुरक्षित रखना है, तो अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। आज के विद्यार्थी ही कल के पर्यावरण प्रहरी हैं। यदि प्रत्येक छात्र एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो हरित एवं स्वच्छ बिहार का सपना साकार हो सकता है।" कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद यादव एवं विघ्नेश कुमार झा ने की। कार्यक्रम में वनरक्षी सिकंदर रविदास, विकास कुमार दास, शिक्षक सतीश चंद्र, अमित कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक एवं कार्यक्रम समन्वयक पवन कुमार सिंह ने किया।
बुधवार, 5 अगस्त 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : आज पौधशाला, कल वन' विषय पर निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
मधुबनी : आज पौधशाला, कल वन' विषय पर निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें