मुंबई : प्रभास के ‘पिता’ बनेंगे बड़े स्टार, ‘सालार 2’ में खुलेगा नया राज! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

मुंबई : प्रभास के ‘पिता’ बनेंगे बड़े स्टार, ‘सालार 2’ में खुलेगा नया राज!

Film-salar-2
मुंबई (अनिल बेदाग): प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शकों की नजरें इसके बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘सालार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम’ पर टिकी हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक, एक बड़े और जाने-माने अभिनेता फिल्म में प्रभास के किरदार देवा के पिता धरा शौर्यांग की भूमिका निभाएंगे। यह किरदार कहानी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पहले भाग के अंत में देवा की पहचान और उसकी वंशावली से जुड़े रहस्य ने आगे की कहानी के लिए कई सवाल खड़े किए थे। ऐसे में पिता के किरदार की एंट्री कहानी को नई दिशा देने के साथ-साथ खांसार की दुनिया में छिपे कई राज भी खोल सकती है। होम्बले फिल्म्स के प्रोड्यूसर विजय किरागंदूर और प्रशांत नील सीक्वल के प्री-प्रोडक्शन पर तेजी से काम कर रहे हैं। ‘सालार 2’ से अब दर्शकों को पहले से भी बड़ा एक्शन, ड्रामा और रोमांच देखने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं: