मुंबई : 'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'दो नंबरी' के BTS में अली फज़ल के साथ दिखे ढांडा न्योलीवाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

मुंबई : 'मिर्जापुर: द मूवी' के गाने 'दो नंबरी' के BTS में अली फज़ल के साथ दिखे ढांडा न्योलीवाला

Film-mirzapur
मुंबई । अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की पेशकश 'मिर्जापुर: द मूवी' अब आधिकारिक तौर पर बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। गुरमीत सिंह के निर्देशन और पुनीत कृष्णा की लिखी यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। 2018 में शुरू हुई इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की कहानी को अब बड़े पर्दे के हिसाब से और भी भव्य अंदाज में पेश किया जाएगा। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं कहानी में बड़ा ट्विस्ट लाते हुए दिव्येंदु के मुन्ना भैया, कुलभूषण खरबंदा के सत्यानंद त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर की स्वीटी गुप्ता की भी वापसी होगी। 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाले फिल्म के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर का इंतजार अब तेजी से बढ़ रहा है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'मिर्जापुर: द मूवी' के जरिए फैंस एक बार फिर पूर्वांचल की उसी दमदार और खतरनाक दुनिया में लौटने के लिए बेहद उत्साहित हैं।


इस उत्साह को और बढ़ाते हुए सिंगर ढांडा न्योलीवाला ने इंस्टाग्राम पर अपने गाने 'दो नंबरी' के सेट का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया। इस जोशीले वीडियो में ढांडा न्योलीवाला और अली फज़ल, जो एक बार फिर गुड्डू भैया के किरदार में नजर आएंगे, साथ में शानदार पल बिताते दिख रहे हैं। सेट पर मस्ती, हंसी-मजाक और दोनों की शानदार बॉन्डिंग इस वीडियो में साफ नजर आती है। यह बीटीएस वीडियो दिखाता है कि गाने की दमदार ऊर्जा को पर्दे पर लाने के पीछे कितनी मेहनत और मजेदार माहौल था। अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए ढांडा न्योलीवाला ने लिखा, "मिर्जापुर... मिर्जापुर... हर जगह मिर्जापुर। 🔥 #DNW #DoNumbari ✌️✌️ #GudduBhaiya"


यह बीटीएस वीडियो फैंस को फिल्म में देखने मिलने वाली शानदार केमिस्ट्री और दमदार बॉन्डिंग की एक झलक देता है। 11 अगस्त को ट्रेलर रिलीज़ होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में यह जोशीली झलक फिल्म को लेकर उत्साह को और बढ़ा रही है और इस बात का संकेत दे रही है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' बड़े पर्दे पर एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं: