सीहोर : राजधानी भोपाल में कलचुरि समाज के 28वें स्थापना दिवस पर गरिमामयी उपस्थिति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 9 अगस्त 2026

सीहोर : राजधानी भोपाल में कलचुरि समाज के 28वें स्थापना दिवस पर गरिमामयी उपस्थिति

Kaltury-samaj-sehore
सीहोर। भोपाल में कलचुरि समाज के वरिष्ठ नागरिक मंच के 28वें स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर उन्होंने समाज के प्रतिभाशाली एवं सक्रिय युवाओं का सम्मान किया तथा अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में समाज की एकता, संगठन और युवा शक्ति को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। श्री राय ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए युवाओं की भागीदारी, वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और आपसी एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। हमें अपनी सामाजिक विरासत और संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, संगठन और सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना चाहिए। वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के साथ ही समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: