सीहोर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत वीर शिरोमणि चैन सिंह जी की छतरी पर चला स्वच्छता अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 9 अगस्त 2026

सीहोर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत वीर शिरोमणि चैन सिंह जी की छतरी पर चला स्वच्छता अभियान

  • भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया स्वच्छता अभियान का नेतृत्व

Har-ghar-tiranga-sehore
सीहोर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रविवार को वीर शिरोमणि चैन सिंह की छतरी पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छतरी परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और ऐतिहासिक स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता और अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का अभियान है। वीर शिरोमणि चैन सिंह जी जैसे महान वीरों की स्मृतियों से जुड़े स्थानों की स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि  स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। हमारे ऐतिहासिक और गौरवशाली स्थलों को स्वच्छ रखना हमारी संस्कृति और महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम राष्ट्रप्रेम के साथ स्वच्छता का संदेश भी जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने परिसर में साफ-सफाई की तथा नागरिकों से भी अपने आसपास के सार्वजनिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र राजपूत, कमलेश कुशवाह, गगन नामदेव, सुशील ताम्रकार, सुदीप प्रजापति, निलेश राठौर, अनुराग मिश्रा, अक्षय चौहान, शुभम राठौर, प्रवेश राठौर सहित अन्य मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: