मुंबई : सच्चे इरादों के साथ आप अपने विश्वासों पर डटे रहने की ताकत पा सकते हैं” : करुणा पांडे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

मुंबई : सच्चे इरादों के साथ आप अपने विश्वासों पर डटे रहने की ताकत पा सकते हैं” : करुणा पांडे

Karuna-pandey-pushpa
मुंबई, 6 अगस्त : सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी भावनात्मक कहानी, मज़बूत पारिवारिक रिश्तों और रोमांचक मोड़ों से दर्शकों को बाँधे हुए है। जैसे ही पुष्पा (करुणा पांडे) कादंबरी (ब्रिंदा त्रिवेदी) को सुप्रीम कोर्ट ले जाने के करीब पहुँचती है, सच और बदले की लड़ाई खतरनाक मोड़ लेती है, जिससे उसे अपनी ज़िंदगी का सबसे कठिन निर्णय लेना पड़ता है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि कादंबरी यह ठान लेती है कि पुष्पा को इस लड़ाई को आगे बढ़ाने से रोका जाए और वह एक के बाद एक सोची-समझी योजनाएँ बनाना शुरू करती है। वह दिलीप (जयेश मोरे) को बिना बताए अपनी चाल में इस्तेमाल करती है, एक ऐसी स्थिति पैदा करती है, जिससे पुष्पा के बेटे अश्विन (समृद्ध बावा) की ज़िंदगी खतरे में पड़ जाती है और हर तरफ से पुष्पा पर दबाव बढ़ाती रहती है। जब पुष्पा को लगता है कि वह सच के साथ लड़ सकती है, कादंबरी फिर वार करती है, जिससे पुष्पा को अपने सिद्धांतों पर टिके रहने और अपने प्रियजनों की रक्षा करने के बीच चुनाव करना पड़ता है। जैसे-जैसे उनके बीच की लड़ाई सबसे अहम् चरण में पहुँचती है, पुष्पा का हर निर्णय भारी कीमत लेकर आता है।


आगामी ट्रैक के बारे में बात करते हुए, करुणा पांडे ने साझा किया, “यह सीक्वेंस पुष्पा को ऐसी स्थिति में डाल देता है, जिसका सामना कोई भी नहीं करना चाहेगा। एक ओर वह न्याय है, जिसके लिए वह लगातार लड़ रही है, जिसमें कादंबरी को वापस जेल भेजना और दूसरी ओर उसके सबसे प्रिय लोगों की सुरक्षा शामिल है। मेरा मानना है कि यही इस सफर को इतना भावनात्मक बनाता है, क्योंकि यहाँ कोई आसान विकल्प नहीं है। पुष्पा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अपने सबसे कठिन क्षणों में भी वह कभी डर को अपने रास्ते का निर्धारण नहीं करने देती। वह मानती है कि सच्चे इरादों के साथ इंसान को अपने विश्वासों पर डटे रहने की ताक़त मिलती है।”

कोई टिप्पणी नहीं: