मुंबई : नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज फेज़ 1' की हुई शुरुआत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 6 अगस्त 2026

मुंबई : नमित मल्होत्रा के 'प्राइम फोकस स्टूडियोज फेज़ 1' की हुई शुरुआत

Namit-malhotra
मुंबई । इस साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक के तहत नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज फेज़ 1 का आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्घाटन किया। मुंबई के फिल्म सिटी में बने इस कैंपस में क्रिएटिव और टेक्नोलॉजी टीमों को एक ही जगह लाया गया है। इसे खास तौर पर मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अपने सफर में एक और बड़ा पड़ाव जोड़ते हुए निर्माता नमित मल्होत्रा ने आधिकारिक तौर पर प्राइम वन यानी प्राइम फोकस स्टूडियोज के पहले फेज़ की शुरुआत की। इसका उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। इस मौके पर नमित मल्होत्रा ने भी लोगों को संबोधित किया और 'रामायणम्' के लिए अकादमी अवॉर्ड भारत लाने का अपना विजन साझा किया।


वेव्स समिट के दौरान प्राइम फोकस और महाराष्ट्र सरकार ने मिलकर मुंबई में भारत की फिल्म इंडस्ट्री के केंद्र में एक ग्लोबल एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम बनाने का ऐलान किया था और अब वह सपना हकीकत बन गया है। कंपनी के ग्लोबल हेडक्वार्टर के तौर पर प्राइम वन मुंबई में प्राइम फोकस परिवार के 1,000 से ज्यादा सदस्यों को एक साथ लाता है, जबकि दुनिया भर में कंपनी के 10,000 से ज्यादा कर्मचारी इसके ग्लोबल ऑपरेशंस का हिस्सा हैं। नमित मल्होत्रा ने प्राइम फोकस के तहत काम करने वाली अपनी विजुअल इफेक्ट्स कंपनी डीएनईजी के जरिए दुनिया भर में अपनी खास पहचान बनाई है। बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए डीएनईजी अब तक 8 अकादमी अवॉर्ड जीत चुकी है। कंपनी ने 'ड्यून: पार्ट टू', 'ड्यून' और 'टेनेट' जैसी फिल्मों में शानदार विजुअल इफेक्ट्स का काम किया है। इसके अलावा नमित मल्होत्रा की डीएनईजी, यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'रामायणम् ' लेकर आ रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर ने भारत में रिलीज़ होते ही जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। वहीं इसका इंग्लिश लिप-सिंक्ड वर्जन भी रिलीज़ किया जा चुका है, ताकि भारत की इस महान महाकाव्य कहानी को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके

कोई टिप्पणी नहीं: