- सर्व सहमति से बलराम पटेल कुशवाहा चुने गए अध्यक्ष
सीहोर। कुशवाहा समाज के वरिष्ठ जनों की सहमति से लव कुश जयंती चल समारोह अध्यक्ष समाजसेवी बलराम पटेल कुशवाहा को चुना गया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 28 सितंबर को कुशवाहा समाज शहर में लवकुश जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाएगा। कुशवाहा समाज के द्वारा भोपाल नाके कुशवाहा समाज हनुमान मंदिर से लेकर लव कुश चौराहा पटेल मार्केट तक भव्य विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। आयोजन की तैयारी को लेकर मंगलवार को सुंदर गार्डन में कुशवाहा समाज द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। सामाजिक वरिष्ठ जनों की सर्व सहमति से लव कुश जयंती उत्सव चल समारोह अध्यक्ष बलराम पटेल कुशवाहा को चुना गया। महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से रामचंद्र पटेल, संतोष कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, सदानंद कुशवाहा, तोताराम कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा शंकर लाल अर्जुन आशीष कुशवाहा लक्ष्मी नारायण दिलीप कुशवाहा जितेंद्र कुशवाहा मुकेश कुशवाहा दीपक कुशवाहा अक्षय कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, मदन कुशवाहा देवेंद्र कुशवाहा दिलीप पटेल, केशव कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कुशवाहा समाजजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें