- अटल अस्पताल में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सीहोर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत मंगलवार को अटल अस्पताल, गंगा आश्रम सीहोर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में महिलाएं शिविर में पहुंचीं और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं जांच का लाभ लिया। शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श दिया गया। गर्भावस्था से प्रसव तक आवश्यक चिकित्सकीय सलाह, प्रसव संबंधी सुविधाएं, बांझपन की समस्या, सफेद पानी की समस्या, अत्यधिक एवं अनियमित माहवारी तथा गर्भाशय में गांठ जैसी समस्याओं को लेकर महिलाओं को विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिला। अंडाशय में गांठ के ऑपरेशन की सुविधा के संबंध में भी परामर्श दिया गया। शिविर में डॉ. अंशु सोभानी द्वारा महिलाओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। बारिश के बावजूद महिलाओं में शिविर को लेकर उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिलाएं अटल अस्पताल पहुंचती रहीं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में पहुंची महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं आगे की चिकित्सा के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें