मधुबनी (संवाददाता) । संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650 वीं पावन जंयती वर्ष के उपलक्ष्य में संचालित " समरसता संकल्प अभियान " के अन्तर्गत पवित्र कलश रथयात्रा का मधुबनी आगमन पर जोरदार स्वागत और अभिनदंन किया गया, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल। शुक्रवार की रात 09 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा और जिला महामंत्री व संयोजक सुबोध चौधरी के नेतृत्व में पटना से मधुबनी शहर के गंगा सागर चौक स्थित चैती दुर्गा मंदिर प्रांगण में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की पवित्र कलश रथयात्रा आगमन पर जोरदार स्वागत व अभिनदंन किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में जिला व नगर के देवतुल्य कार्यकर्ता, आमजन और कला सस्कृति विभाग के पदाधिकारी की उपस्थिति में पवित्र कलश की मंदिर प्रांगण में स्थापित किया गया। संत शिरोमणि रविदास अमर रहे ,भारत माता की जय ,वंदे मातरम के नारों से मंदिर परिसर गुंजयमान हो गया इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि वाराणसी की पावन जन्मस्थली से प्रारंभ हुई पवित्र कलश यात्रा ज्ञान भवन, पटना में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उनके समतामूलक , मानवीय एवं आध्यात्मिक विचारों का नमन किया। यह पवित्र कलश यात्रा मधुबनी जिला के विभिन्न प्रखंडों गांवों, मठ -मंदिरों में भ्रमण कर सामाजिक समरसता, समानता एवं सद्भाव का संदेश जन-जन तक प्रसारित किया जाएगा। साथ ही भाजपा का आगामी कार्यक्रम तिरंगा यात्रा में मधुबनी जिला बढ़ - चढ़कर हिस्सा लेगी। मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री जन्मेजय सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ,आईटी सेल जिला संयोजक आदित्य झा ,कार्यालय मंत्री कन्हैया साह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिमा रंजन, जिला पार्षद विनोद प्रसाद, वार्ड पार्षद बद्री राय ,नगर महामंत्री अशोक राम, रवि महतो ,वरुण लाल दास, ध्रुव नारायण त्रिपाठी ,स्वर्णिम गुप्ता, राम पुकार ठाकुर ,मनोज श्रीवास्तव, गगन भगत, महेश कुमार , विकास आनंद , मुनींद्र झा, विश्वनाथ राय ,राकेश रंजन, रवि रंजन ,मुन्ना चौधरी सहित सम्मानित लोग उपस्थित थे।
शनिवार, 8 अगस्त 2026
मधुबनी : रविदास जंयती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें