सीहोर : नगर पालिका परिषद की बैठक में 37 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लगी मुहर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

सीहोर : नगर पालिका परिषद की बैठक में 37 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लगी मुहर

  • सीहोर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वीर शिरोमणि चैन सिंह के नाम पर होगा ऑडिटोरियम, बाल विहार ग्राउंड अब कहलाएगा स्वर्गीय दादाभाई शिवलाल सिंह चौहान के नाम से

Nagar-palika-sehore
सीहोर। नगर पालिका परिषद सीहोर की महत्वपूर्ण परिषद बैठक में शहर के विकास और जनहित से जुड़े 37 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। परिषद ने विभिन्न विकास कार्यों, सड़क निर्माण, डिवाइडर, पोल, भवन निर्माण एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर विचार करते हुए शहर के विकास को नई दिशा देने वाले महत्वपूर्ण निर्णय लिए।बैठक में लिए गए निर्णयों में जहां एक ओर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा हुई, वहीं दूसरी ओर सीहोर की ऐतिहासिक एवं सामाजिक विरासत को सम्मान देने वाले दो महत्वपूर्ण नामकरण प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया। अब 'वीर शिरोमणि चैन सिंह ऑडिटोरियमÓ के नाम से जाना जाएगा नगर पालिका का ऑडिटोरियम परिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नगर पालिका के ऑडिटोरियम का नाम अब 'वीर शिरोमणि चैन सिंह ऑडिटोरियमÓ किए जाने पर सहमति बनी। वीर शिरोमणि चैन सिंह के नाम पर ऑडिटोरियम का नामकरण सीहोर की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत और वीरता की परंपरा को सम्मान देने वाला निर्णय है। यह नाम आने वाली पीढ़ियों को भी शौर्य, साहस और देशभक्ति की प्रेरणा देगा। बाल विहार ग्राउंड अब कहलाएगा 'स्वर्गीय श्री दादाभाई शिवलाल सिंह चौहानÓ के नाम से बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सीहोर के बाल विहार ग्राउंड का नाम 'स्वर्गीय श्री दादाभाई शिवलाल सिंह चौहानÓ के नाम पर किए जाने का निर्णय लिया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा किए गए इन दोनों नामकरणों को शहर की महान विभूतियों और ऐतिहासिक विरासत के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे नई पीढ़ी भी शहर के गौरवशाली इतिहास और समाज के लिए योगदान देने वाले व्यक्तित्वों से परिचित होगी।


करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति

परिषद की बैठक में वार्ड क्रमांक 14 फॉरेस्ट कॉलोनी के पास नवीन अंबेडकर मंगल भवन के निर्माण के लिए 62.51 लाख की राशि के प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव पर विचार किया गया। भोपाल नाका से कोतवाली चौराहा तक सीसी कार्य तथा शुगर फैक्ट्री चौराहा से लूनिया चौराहा तक सीसी रोड, डिवाइडर एवं पोल कार्य के पुनरीक्षित प्राक्कलन की राशि ?4.99 करोड़ के प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। वहीं शुगर फैक्ट्री चौराहा से तहसील चौराहा तक सीसी रोड, डिवाइडर एवं पोल कार्य के लिए ?3.39 करोड़ की राशि के प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति संबंधी प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 28, संघ कार्यालय के सामने नदी चौराहा में महिला मार्केट निर्माण कार्य के लिए लगभग ?1.35 करोड़ की लागत से संबंधित निविदा प्रक्रिया पर भी परिषद में विचार किया गया।


नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर बोले-विकास के साथ विरासत का सम्मान भी हमारी जिम्मेदारी

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि सीहोर का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज परिषद की बैठक में 37 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर शहर के विकास से जुड़े अनेक कार्यों को गति देने के निर्णय लिए गए हैं। सड़क, भवन, डिवाइडर और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य आने वाले समय में सीहोर की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। ' उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ अपनी ऐतिहासिक विरासत और महान विभूतियों का सम्मान करना भी हमारी जिम्मेदारी है। वीर शिरोमणि चैन सिंह के नाम पर ऑडिटोरियम और स्वर्गीय श्री दादाभाई शिवलाल सिंह चौहान के नाम पर बाल विहार ग्राउंड का नामकरण इसी भावना का प्रतीक है। सीहोर के गौरव और सम्मान से जुड़े ऐसे कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद जनहित, विकास और सीहोर की गौरवशाली पहचान को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।


37 निर्णयों से विकास को मिलेगी नई दिशा

परिषद की बैठक में लिए गए 37 महत्वपूर्ण निर्णयों को सीहोर के विकास की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। सड़क एवं अधोसंरचना से जुड़े बड़े कार्यों के साथ सार्वजनिक सुविधाओं और शहर की पहचान से जुड़े निर्णय यह संकेत दे रहे हैं कि नगर पालिका परिषद आने वाले समय में विकास के साथ सीहोर की विरासत और गौरव को भी प्राथमिकता देने जा रही है। नगर पालिका परिषद के इन निर्णयों से शहर में विकास कार्यों को गति मिलने के साथ-साथ सीहोर की ऐतिहासिक एवं सामाजिक पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: