सीहोर : भाजपा नगर मंडल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद के परिजनों का घर पहुंचकर किया सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

सीहोर : भाजपा नगर मंडल ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीद के परिजनों का घर पहुंचकर किया सम्मान

  • भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहाकि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव से जुड़ा एक जनआंदोलन

Sehore-bjp
सीहोर। मंगलवार को भाजपा नगर मंडल सीहोर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी सेवानिवृत्त सैनिकों एवं सीडीएस विपिन रावत  के साथ शहीद हुए जितेंद्र वर्मा पत्नी सुनीता का उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने कहाकि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव से जुड़ा एक जनआंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ के हर परिवार तक पहुंचने और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इसके अलावा डॉ. गगन नामदेव ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों एवं उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का परम सौभाग्य है। वीरों का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान है। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता राजकुमार गुप्ता, डॉ गगन नामदेव, महामंत्री अमित नीखरा, जितेंद्र यादव, अनुराग मिश्रा, शुभम राठौर, निर्देश पाटीदार, प्रवेश राठौर, राहुल विजयवर्गीय उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: