सीहोर : बड़े हुए बस किराए ने किया छात्र-छात्राओं को परेशान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 17 अगस्त 2026

सीहोर : बड़े हुए बस किराए ने किया छात्र-छात्राओं को परेशान

  •  बड़ा हुआ बस किराया जल्दी नहीं घटाया तो हम करेंगे उग्र आंदोलन

Nsui-protest-sehore
सीहोर। एनएसयूआई ने बस किराया बढ़ोतरी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। बढ़ते बस किराए से छात्र-छात्राएं हैरान परेशान है। बस ऑटो सहित अन्य वाहनों से छात्र-छात्राओं को स्कूल कॉलेज भेजना अभिभावक के लिए काफी मुश्किल हो गया है। छात्र-छात्राओं की अन्य समस्याओं को लेकर सोमवार को एनएसयूआई अध्यक्ष हरिओम सिसोदिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच कर सैकड़ों छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरिओम सिसोदिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं के हित में बस किराए में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेना चाहिए और छात्र-छात्राओं को आईडी के आधार पर बस किराए में विशेष छूट देना चाहिए। एनएसयूआई छात्र नेता तनीश त्यागी ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन गांवों और आसपास के क्षेत्रों से सीहोर आना-जाना करते हैं। बस किराए में लगभग 75% प्रतिशत की वृद्धि होने से विद्यार्थियों के लिए रोजाना अप-डाउन करना मुश्किल हो गया है। आर्थिक रूप से कमजोर कई छात्र-छात्राओं के सामने पढ़ाई जारी रखने का संकट खड़ा हो गया है और उन्हें मजबूरी में गांव में ही रुकना पड़ रहा है। यश यादव ने कहा कि यदि जल्द ही छात्र-छात्राओं के बस किराए में कमी नहीं की गई और छात्र आईडी पर बस किराए में छूट लागू नहीं की गई, तो एनएसयूआई द्वारा छात्रों के हित में उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देते समय युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, अनुभव सेन, दिव्यांश मालवीया, विष्णु मालवीया, अभिजीत, हिमांशु, लोकेन्द्र, रुद्र वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: