- पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बोले— प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत, जंतर-मंतर के आंदोलन की निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
प्रधानमंत्री आवास के बाहर हुए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए सरवर सिद्दीकी ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत बताते हुए कहा कि जब संसद का सत्र चल रहा हो और सरकार चर्चा के लिए तैयार हो, तब राजनीतिक मतभेदों को संसद के भीतर उठाना अधिक उचित है। उन्होंने कहा कि सड़क पर टकराव की राजनीति लोकतंत्र को मजबूत करने के बजाय अनावश्यक विवादों को जन्म देती है। जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के संबंध में उन्होंने दावा किया कि इसके पीछे विदेशी शक्तियों की भूमिका होने की आशंकाएं व्यक्त की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे किसी इनपुट या साक्ष्य की पुष्टि होती है तो संबंधित जांच एजेंसियों को निष्पक्ष एवं व्यापक जांच कर सच्चाई देश के सामने लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े किसी भी मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है तथा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, आधारभूत ढांचे और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। ऐसे समय में विपक्ष को निराधार आरोपों के बजाय रचनात्मक राजनीति और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक संवाद करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें