अभियान के अंतर्गत हनुमान फाटक मंदिर सहित नगर के अनेक मंदिरों में पुजारियों से आग्रह किया गया कि भविष्य में प्रसाद केवल स्वच्छ एवं खाद्य-सुरक्षित सफेद कागज़ पर ही वितरित करें। इस उद्देश्य से समिति द्वारा उन्हें सफेद फूड-ग्रेड पेपर उपलब्ध कराए गए। साथ ही घर-घर जाकर नागरिकों को भी सुरक्षित प्रसाद वितरण के प्रति जागरूक किया गया। इसी अवसर पर समिति के स्वालंबन आयाम के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर बहनों एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नि:शुल्क मेहंदी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों को मेहंदी कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक जरूरतमंद बहनों एवं बालिकाओं से इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की।
सीहोर। सिद्धपुर सेवा भारती समिति द्वारा स्वास्थ्य आयाम के अंतर्गत नगर के विभिन्न मंदिरों एवं बस्तियों में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अध्यक्ष मधुर विजयवर्गीय, सचिव कमल सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष हिंदू सिंह परमार, जिला संयोजक सुनील भारती, उपाध्यक्ष एवं समाजसेविका शोभा चांडक, सदस्य कमलेश राठौर, शुभम राठौर, शिक्षिका रीना मालवीय, शिक्षिका सविता मालवीय, सेवा भारती की अन्य शिक्षिकाओं, बच्चों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं, मंदिर प्रबंधन और नागरिकों से अपील की कि प्रसाद समाचार पत्रों पर वितरित न करें, क्योंकि उनमें प्रयुक्त स्याही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। इसके अलावा समिति के स्वालंबन आयाम के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर बहनों एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नि:शुल्क मेहंदी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों को मेहंदी कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें