सीहोर : चर्च मैदान पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप समाधिया का जन्म दिन खिलाड़ियों ने मनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 अगस्त 2026

सीहोर : चर्च मैदान पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप समाधिया का जन्म दिन खिलाड़ियों ने मनाया

  • वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप समाधिया ने कहा, खिलाड़ियों के लिए आदर्श चर्च मैदान

Sehore-football
सीहोर। जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप समाधिया दादा ने किया। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहाकि खिलाड़ियों के लिए आदर्श है चर्च मैदान, खेल में हार-जीत से बढ़कर होता है अनुभव, खेलों से कई खिलाड़ियों ने हमारे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ चर्च ग्राउंड पर किया गया इस प्रतियोगिता में प्रथम मैच लुर्द माता एवं आवासीय स्कूल के बीच खेला गया इस प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते लुर्द माता स्कूल के खिलाड़ियों ने अनेक गोल के मौके बनाए, लेकिन सफल नहीं हो सके। अटैकिंग फुटबॉल आवासीय की टीम ने जबरदस्त हमले करते हुए 3-0 से हराया। आवासीय स्कूल की ओर से तीन गोल नैतिक ने किए। फुटबॉल एसोसिएशन के सीनियर प्लेयर दीपक बाथम, मनोज कन्नोजिया, आनंद उपाध्याय अरुण राठौर, मनोज दीक्षित मामा, मनोज अहिरवार ने किया।


आज होंगे दो मैच

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को दो मुकाबले खेले जाऐंगे। इसमें पहला मैच सेंटएनिस-शारदा स्कूल तीन बजे और दूसरा मुकाबला शाम चार बजे से सेंटमेरी और लुर्दमाता स्कूल के मध्य खेला जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: